दिनांक 20 मार्च 2021, शाम 5 बजे कार्यकारणी सदस्यों की वार्षिक बैठक, पुस्तक का लोकार्पण भी संघ के सदस्यों द्वारा किया गया...

 विश्व समन्वय संघ की चेयरमैन सुश्री कुसुम शाह बहनजी की अध्यक्षता में दिनांक 20 मार्च 2021, शाम 5 बजे कार्यकारणी सदस्यों की वार्षिक बैठक, सन्निधि भवन, 1, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, राजघाट, दिल्ली-2 पर सम्पन्न हुई...

बैठक उपरान्त विश्व समन्वय संघ के संस्थापक श्रद्धेय आचार्य काका साहेब कालेलकर जी के साहित्य में से कुसुम बहन द्वारा संकलित किए गए काका साहेब जी के सुविचारों (Quotations) पर विश्व समन्वय संघ द्वारा प्रकाशित मधु संचय पुस्तक का लोकार्पण श्री राम अग्रवाल जी द्वारा किया गया ....
विश्व समन्वय संघ के संरक्षक श्रद्धेय स्वामी सुन्दरानन्द जी आत्मकथा विश्व समन्वय संघ द्वारा प्रकाशित हुई, पुस्तक का लोकार्पण भी संघ के सदस्यों द्वारा किया गया...
इस अवसर पर सुश्री कुसुम शाह, श्री अतुल कुमार जी, श्रीराम अग्रवाल जी, श्री एस सी जैन जी, श्री अभिनव आचार्य जी, श्री संतोष दुबे जी, अमन साहिल जी, राजकुमार आदि लोग उपस्थित थे...
(राजकुमार, सचिव, विश्व समन्वय संघ)