विश्व समन्वय संघ का आयोजन -
आज मानव एक ऐसी महामारी से जूझ रहा है जो नित नए रूप में मनुष्य की आंतरिक प्रणाली को, उसके मन और स्वभाव को, उसकी दिनचर्या को प्रभावित कर रही है।मृत्यु से अधिक मृत्यु का भय मनुष्य को आतंकित किए हुए है।भय की इस स्थिति को थोड़ा हल्का करने के उद्देश्य से आचार्य काका साहेब कालेलकर जी द्वारा मृत्यु पर विभिन्न दृष्टिकोणों से लिखे गए लेखों के संकलन 'परम सखा मृत्यु 'के संदर्भ में चर्चा के लिए आपको आमंत्रित करते हैं।
27 जून 2021 शाम 6:30 बजे से 7:30
मुख्य वक्ता रहेंगे -
श्री सुभाष चन्द्र जैन (शिक्षा क्षेत्र से जुड़े) - जैन धर्म , मृत्यु और मनुष्य
प्रोफेसर आर.पी.बेनीवाल (मनोचिकित्सक) - आधुनिक चिकित्सा विज्ञान, मृत्यु और मनुष्य
संचालन - अतुल प्रभाकर
संयोजक - राज कुमार, हरि प्रसाद
निवेदक - सुश्री कुसुम शाह, चेयरमैन एवं अभिनव आचार्य, महासचिव