विश्व समन्वय संघ के सभी सदस्यों का मन झूम उठा जब 8 वीं चीन हार्बिन इंटरनेशनल आइस-असेंबलिंग स्कल्पचर चैम्पियनशिप 2019में टीम इंडिया (अभ्युदय) गॉट एक्सीलेंस प्राइज मिला। टीम इंडिया (अभ्युदय) को विश्व समन्वय संघ के सदस्यों के साथ पुरे राष्ट्र के जनों की ओर से हार्दिक बधाई।
विश्व समन्वय संघ के द्वारा युवा प्रतिभावान मूर्तिकारों को सहारा मिला जिससे चीन में भारतीय कला को प्रदर्शित करने का मौका मिला। विश्व समन्वय संघ के कारण ही चीन में इन कलाकारों को भारतीय ध्वज, सम्मान से फहराने का मौका मिला। यह हम सभी सदस्यों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। विश्व समन्वय संघ का यह सहयोग मात्र इन कलाकारों के जीवन की सफलता के द्वार खोलेगा, बल्कि देश के अनेक प्रतिभावान युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।
राजकुमार, सचिव, विश्व समन्वय संघ