"विश्व समन्वय संघ" स्थापना दिवस पर "चित्र कला प्रतियोगिता" .
श्रद्धेय आचार्य काकासाहेब कालेलकर जी पूरे विश्व में प्रेम, शांति, सौहार्द, भाईचारे की भावना का दीप लिए हुए विश्व में समन्वय की भावना को प्रचार प्रसार के साथ देश में राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रसार करने और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर सक्रिय रहे अपने विचारों को कार्यरूप देने के उद्देश्य से उन्होंने विश्व समन्वय संघ की स्थापना की थी। आचार्य काकासाहेब कालेलकर जी द्वारा संस्थापित "विश्व समन्वय संघ" 13 जून 1968 के दिन पंजीकृत हो अस्तित्व में आया था।
इस दिन के महत्व को देखते हुए "विश्व समन्वय संघ" इसे स्थापना दिवस मानते हुए हर वर्ष 13 जून के दिन बच्चों के मन और मस्तिष्क में समन्वय और पर्यावरण संरक्षण के भावों को स्थापित करने और उनकी कल्पनाओं के रंगो को सकारात्मक सोच देने के उद्देश्य से कई वर्षों से "चित्र कला प्रतियोगिता" समन्वय और पर्यावरण विषय पर आयोजित कराता आ रहा है।
पिछले वर्षों की तरह ही इस कड़ी को आगे बढ़ते हुए इस बार हम लद्दाख में बच्चों की चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित करा रहें है।
श्री जिगमित दोरजी (प्रधानाचार्य) शचुकुल गोमपा स्कूल, लद्दाख। इस वर्ष विश्व समन्वय संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर शचुकुल गोमपा स्कूल, लद्दाख में अपने बच्चे के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करा रहे है। प्रधानाचार्य श्री जिगमित दोरजी ने व्यवस्था की है कि बच्चों को घर पर ही उनकी अध्यापिकाएं पेपर शीट, कलर , नाश्ता आदि सामग्री देंगी, प्रत्येक घर से अध्यापिकाएं ही पेपर शीट को एकत्रित करेंगी, फिर चित्रों की शीट स्कैन द्वारा हमें विश्व समन्वय संघ, राजघाट नई दिल्ली को ई -मेल द्वारा भेजी जाएंगी, जहा पर अनुभवी अध्यापकों द्वारा चयनित प्रक्रिया से होकर तीन श्रेणियों के विद्यार्थियों का चुनाव होगा। प्रथम पुरस्कार की राशि 1100/- , द्वितीय 750/-, तृतीय 500/-, और छह प्रोत्साहन पुरस्कार ( प्रत्येक ) 251/-, यह राशि नेट बैंकिंग द्वारा भेज दी जाएंगी....
प्रधानाचार्य श्री जिगमित दोरजी जी, बीच बीच में हम लोगों से मिलते रहें है। श्रद्धेय आचार्य काका साहेब के साहित्य समन्वय भावों से परिचित है, इसी श्रद्धा और भक्ति के भाव से वह विश्व समन्वय संघ के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार लद्दाख में भी करना चाहते है....
वर्तमान समय में लद्दाख में कोरोना वायरस संकट के साथ साथ भारत चीनी सीमा विवाद का संकट भी गहराया हुआ है, इस भय के माहौल में यह चित्र कला प्रतियोगिता बच्चों में सकारात्मक सोच की ऊर्जा का संचार करेंगी, बच्चों के मन से भय दूर करने में मदद करेगी, इसी उद्देश्य के निमित्त इस बार चित्र कला प्रतियोगिता लद्दाख में रखी है... इस के अतिरिक्त स्कूल के लिए HP 126nw printer विश्व समन्वय संघ की ओर से भेंट किया जा रहा है।
( बच्चें, युवा विकसित राष्ट्र बनाने का उर्जा का स्रोत होते हैं। आओ हम सब मिलकर बच्चों को सकारात्मक उर्जा दें, जिससे मजबूत राष्ट्र निर्माण हो...)
(राजकुमार, सचिव, विश्व समन्वय संघ)